Wednesday, April 02, 2025

Uttarakhand

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट की।

March 30, 2017 02:45 PM

 

 
नई दिल्ली स्थित संसद भवन में बुधवार को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री नायडू से अमृत योजना के बारे में चर्चा की गई। जिसमें श्री नायडू ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की ओर से जो प्रस्ताव अमृत योजना के अन्तर्गत भेजा जायेगा, उसमें केन्द्र सरकार की ओर से धन की कोई कमी नही आने दी जायेगी।

Have something to say? Post your comment